manika vishwakarma miss universe india 2025
manika vishwakarma miss universe india 2025

मनिका विश्वकर्मा बनीं Miss Universe India 2025

जयपुर में 18 अगस्त को आयोजित Miss Universe India 2025 के कार्यक्रम में राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा को Miss Universe India 2025 का ताज पहनाया गया। उन्हें Miss Universe India 2024 रिया सिंघा ने ताज पहनाया। मनिका अब इस साल नवंबर में थाईलैंड में होने वाली 74वीं Miss Universe प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा ?

मनिका मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली हैं। अभी वे दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वे राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की छात्रा हैं और अपने अंतिम वर्ष में पढ़ रही हैं।

पढ़ाई के साथ-साथ मनिका को कला और संस्कृति से भी गहरा लगाव है। वे शास्त्रीय नृत्य जानती हैं और बेहतरीन चित्रकार भी हैं। उनकी कलाकृतियों को ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में सराहना मिल चुकी है।

Miss Universe India 2025 मनिका विश्वकर्मा का सफर

मनिका ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा, हरियाणा की महक ढींगरा और अमीषी कौशिक को पीछे छोड़कर जीत हासिल की।

Final Round में उनसे सवाल किया गया :

अगर आपको महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने में से एक चुनना हो तो आप किसे चुनेंगी?

मनिका ने बेझिझक महिला शिक्षा को चुना और कहा: “जब महिलाएं पढ़ेंगी, तो सिर्फ़ उनका नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदलेगा। शिक्षा ही गरीबी के चक्र को तोड़ने का सबसे बड़ा रास्ता है।”

उनके आत्मविश्वास भरे इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया।

मनिका सिर्फ़ प्रतियोगिता जीतने तक सीमित नहीं हैं। वे समाज के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने “न्यूरोनोवा” (Neuronova) नाम से एक मंच शुरू किया है। इसका मकसद है लोगों को Neurodivergence (जैसे- ADHD) के बारे में जागरूक करना हैं। उनका मानना है कि यह किसी की कमजोरी नहीं बल्कि एक अलग तरह की ताकत है।

जीत के बाद मनिका ने कहा कि “मेरा सफर श्रीगंगानगर की गलियों से शुरू हुआ और दिल्ली में आकर मेरे सपनों को पंख मिले। इस ताज के पीछे मेरे परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का सहयोग है। मैं उनका दिल से आभार मानती हूँ।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *